Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सोनहा थाना (P.S. Sonaha) क्षेत्र में मिली युवक की लाश


सोनहा थाना (P.S. Sonaha) क्षेत्र में मिली युवक की लाश
रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) सोनहा क्षेत्र अंतर्गत सल्टौआ पानी टंकी के पास बस्ती, डुमरियागंज मुख्य मार्ग के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान करीब 24 वर्षीय अभिषेक श्रीवास्तव निवासी बनरही जंगल थाना सोनहा जिला बस्ती के रूप मे हुई। सुबह सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए हैं।


इसलियें मामला हत्या का लगता है। मृतक के पास ही मोटरसाइकिल संख्या यूपी 51 एजेड 3614 पड़ी मिली, जिससे घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय राहगीरों द्वारा तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हालांकि, थाना पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई और पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन के आधार पर जानकारी जुटाने और संभावित परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। यह मामला सोनहा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस जांच जारी है, आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad