Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Rudhauli News दुकान के अंदर लटका मिला किशोर का शव



Rudhauli News दुकान के अंदर लटका मिला किशोर का शव

रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) रूधौली थाना क्षेत्र के नसीबगंज चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब 21 वर्ष के एक युवक का शव संदिग्ध हालत में दुकान के अंदर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान विशाल जायसवाल के रूप में हुई है, जो अपने मामा सुनील जायसवाल (कोटेदार), चोगरी की दुकान पर रहकर जीवन यापन कर रहा था। सूत्रों के अनुसार 26 जनवरी को लड्डू को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद से विशाल मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।




Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad