Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: प्रेमी के कमरे मे आग लगाकर फरार हुई लिव इन मे रह रही प्रेमिका



Basti: प्रेमी के कमरे मे आग
लगाकर फरार हुई लिव इन मे रह रही प्रेमिका 

बस्ती, 05 मई।
बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हलव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका ने कमरे में आग लगाई और फरार हो गई। वह प्रेमी को जिंदा जलाकर मारना चाहती थी। प्रेमी ने किसी तरह कमरे के रोशनदान से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। प्रेमी का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।


पुलिस प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया गया कि 4 साल पहले रामचंद्र गुप्ता और उसकी शादी शुदा प्रेमिका कांति का इश्क परवान चढ़ा तो महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर रहने के लिए आ गई। हालांकि लड़के के घर वालों ने इसका विरोध किया। इस पर महिला जहर खाने की धमकी देकर जबरन अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। 4 साल तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन उसके बाद दोनों में कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी को जिंदा जलाने का प्लान तैयार कर डाला।


रात 11 बजे जब उसका पति कमरे में सो रहा था, तभी वह चुपके से उठी और कमरे में आग लगाया और दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गई। जब आग कमरे में फैली तो शख्स ने शोर मचाना शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैली कि प्रेमी बुरी तरह से झुलस गया। उसने घर में बने रोशनदान से किसी तरह कमरे के बाहर कूद कर जान बचाई, रामचन्द्र गुप्ता को गंभीर हालत में बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ धारा 118(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, प्रेमिका की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है। डीएसपी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad