Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्राकृतिक औषधि हैं फल, नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिये लाभदायक- डा. वी.के. वर्मा



प्राकृतिक औषधि हैं फल,
नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिये लाभदायक- डा. वी.के. वर्मा

सेहत डेस्कः फल स्वास्थ्य के लिये बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमे विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा मे पाये होते हैं। फलों के नियमित सेवन से हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह तथा कैंसर का खतरा कम होता है और पाचन व त्वचा में सुधार होता है। बस्ती जिला अस्पताल के आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने इस बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि सभी फल अपने में स्वादिष्ट और रस युक्त होते हैं स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि भी करते हैं।


फलों के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मे वृद्धि होती है और व्यक्ति बार बार बीमार नही पड़ता। बढ़ती बीमारियों और निरन्तर कमजोर होती जीवनशैली के बीच फल एक प्राकृतिक औषधि के रूप में उभर कर हमारे सामने आया है। संतरा, नींबू, अमरूद आदि खट्टे फल हमारे शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा करते हैं और हमारे शरीर की रोगों से लड़ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। कुछ अन्य फलों की बात करें तो उसमें सबसे पहले केला और आम जैसे फलों का नाम हमारे मन में आता है। इनके गुणो के बारे में बात करें तो इन फलों में विटामिन-ए और विटामिन-बी पाया जाता है जो हमारे आंख और त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। 


इसमें मौजूद फाइबर हमारे भोजन को पचाने में सहायता करता है और कब्ज जैसी बीमारियों को भगाने में मदद करता है। जो लोग नियमित रूप से रोजाना फल खाते हैं उनमें पाचन संबंधी समस्याएं देखने को बहुत कम मिलती हैं। इसके साथ ही फल शरीर को डिटॉक्स करने का भी कार्य करता है जिससे शरीर के विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं। आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा सलाह देते हैं कि फल हमेशा ताजा और मौसमी ही खाना चाहिए। मौसमी फल अधिक पोषक होते हैं। 


उदाहरण के लिए गर्मियों में तरबूज और खरबूज खाने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है. जबकि सर्दियों में सेव और संतरा खाने से हमारे शरीर में आवश्यक पोषक की पूर्ति हो जाती है। स्वस्थ रहने के लिये हमे फलों के साथ साथ संतुलित आहार लेना भी बहुत जरूरी है। फल को हम अपने दैनिक भोजन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन शैली अपना सकते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़ो तक सभी के लिए फलों का सेवन जरूरी है। अपनी भूख का आधा हिस्सा हमे फलों से पूरा करना चाहिये और आधा संतुलित आहार से। इसे हम अपनी दिनचर्या बना लें तो रोगों से दूरी बनी रहेगी।  पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल, जैसे जामुन, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं। डा. वी.के. वर्मा का मोबाइल नम्बर 9415163328

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad