Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कायस्थ सभा गौतमबुद्ध नगर कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा मे करेगा मदद



कायस्थ सभा गौतमबुद्ध नगर
कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा मे करेगा मदद

दिल्ली, एन सी आर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
कायस्थ सभा गौतमबुद्ध नगर कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा में मदद करेगा। बीते रविवार को नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव के अवसर पर यह निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजन का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना और आरती से की गई। 


सभी उपस्थित सदस्यों ने श्री चित्रगुप्त जी की आरती में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेंद्र नारायण तथा विशिष्ठ अतिथि सुनील निगम एडवोकेट, अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा थे। योगेंद्र नारायण वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्ति) हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष, राज्यसभा के महासचिव, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, भारत सरकार में रक्षा सचिव और देश के लगभग समस्त वरिष्ठतम प्रशासनिक पदों को सुशोभित कर चुके हैं। वर्तमान में श्री नारायण गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति के पद को सुशोभित कर रहे हैं। 


इनका लगभग 42 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव है। इस अवसर पर श्री नारायण के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीना माथुर भी उपस्थित रहीं। बैठक में कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर के लगभग 120 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। 

उल्लेखनीय है कि भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव चित्र गुप्त सभा द्वारा बहुत हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। इस अवसर पर लगभग सभी परिवारों के सदस्य बहुत सुंदर गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किये और छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चे युवा बुजुर्ग सभी ने इस कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने में अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी।


कायस्थ सभा के अध्यक्ष आर एन श्रीवास्तव ने अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की उपलब्धियां गिनाई ई। उन्होंने यह भी बताया कि कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा में सहायता करने का निर्णय लिया गया है। योगेंद्र नारायण जी ने कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की सराहना करते हुए कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन अर्चना करने से निरंतर बुद्धि प्रबल होती है व प्रगति के मार्ग खुलते हैं और समाज में कायस्थ समाज का गौरव स्थाई हो जाता है।


भारत में कायस्थ समाज का योगदान अतुलनीय और प्रशंसनीय रहा है और भारत के प्रशासन में कायस्थ परिवारों की भागीदारी सदैव उल्लेखनीय रही है। उन्होंने कायस्थ  सभा गौतम बुद्ध नगर को शुभकामना संदेश और आशीर्वाद आशीर्वचन दिए। इस उपलक्ष्य पर सुनील कुमार निगम ने भी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को और अधिक शक्तिशाली बनाकर सारे देश के कायस्थों को एक संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कहा कि हम सब कायस्थ मन से शरीर से और बुद्धि से शक्तिशाली बने ताकि समाज के लिए अधिक से अधिक उपयोगी हो सकें।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad