मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे जैसी
आवाजें निकालने वाले वाहन पुलिस के निशाने पर
बस्ती, 01 May। मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहनों से पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों की अब खैर नही है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रूधौली पुलिस ने व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर के पटाखे जैसे आवाज निकालने वाले एक वाहन को सीज किया। प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली संजय कुमार दूबे मय पुलिस बल के कस्बा रूधौली में चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान उन्होने पाया पाया गया कि रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल बुलेट वाहन संख्या यूपी-51 एवाई 8230 मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर के पटाखे जैसे आवाज निकालकर घूम घूम कर लोगों में दहशत पैदा कर रहा था। उसे रोककर पूछताछ किया गया तो अपना नाम शहजाद अहमद पुत्र उम्र 19 वर्ष ग्राम गदा पुर थाना सोनहा जनपद बस्ती बताया। गाड़ी का पेपर और ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर नहीं दिखा सका। वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया।











Post a Comment
0 Comments