Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली मे लगी भीषण आग, कपड़े की दुकान जलकर राख



रूधौली मे लगी भीषण आग, कपड़े की दुकान जलकर राख
रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)
नगर पंचायत रुधौली में बकरीद से पहले देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग में कपड़ों की दुकान जलकर पूरी तरह राख हो गई। दुकान मालिक रेहान खान पुत्र अजमत खान ने तत्काल विद्युत विभाग एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 


कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, वरना चौराहे पर बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा और आग की ऊंची लपटों के बीच स्थानीय लोगों, फायर ब्रिगेड टीम तथा अन्य लोगों ने मिलकर काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग 30 से 40 लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि “फैमिली फैशन” नामक यह दुकान विगत 8 वर्षों से संचालित थी और नगर पंचायत रुधौली की प्रमुख कपड़ा दुकानों में गिनी जाती थी। 


अपने अच्छे व्यवहार और ग्राहकों के विश्वास के दम पर दुकान ने क्षेत्र में अलग पहचान बनाई थी। दुकान मालिक रेहान खान ने बताया कि वह देर रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ समय बाद मोहल्ले के लोगों का फोन आया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शटर खोलने की कोशिश की, लेकिन शटर नहीं खुल सका। किसी तरह शटर तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक आग की लपटें दुकान में रखा पूरा सामान जलाकर राख कर चुकी थीं। खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन मौके पर पहुंचकर सही नुकसान का आकलन करे तथा पीड़ित व्यापारी को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाए।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad