प्रैक्सिस विद्यापीठ में “ROBOTHAN –
International Workshop on Robotics” का भव्य शुभारंभ
रूधौली, बस्ती 21 मई। तकनीक और नवाचार की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए प्रैक्सिस विद्यापीठ में “ROBOTHAN – International Workshop on Robotics” का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। यह अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला विद्यालय एवं “ Research & Innovation Centre ” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं नई शिक्षा नीति सलाहकार सुशांत कुमार पांडे, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा तथा SRIC नेपाल के एमडी प्रदीप सैपकोटा, मनीष पौडेल एवं विशाल अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यशाला के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि इस रोबोटिक्स कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं तकनीकी जागरूकता को विकसित करना है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यशाला में नीदरलैंड, स्पेन, स्विट्जरलैंड सहित 12 देशों के प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे, जिससे यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त कर रहा है। अपने संबोधन में सुशांत कुमार पांडे ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी युग का दौर है और आने वाला भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स आधारित होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रायोगिक प्रशिक्षण बच्चों को समाज एवं देश की समस्याओं का तकनीकी समाधान खोजने की प्रेरणा देंगे। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यशाला के प्रमुख आकर्षण, रोबोटिक्स की उपयोगिता एवं भविष्य पर विशेष सत्र,रोबोट निर्माण एवं उसके विभिन्न उद्देश्यों की जानकारी, रोबोट प्रतियोगिता (Robot Race)आदि दी गयी। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन दीपचंद बंधु द्वारा किया गया, जबकि इसकी संपूर्ण रूपरेखा उप प्रधानाचार्य गिरिजेश साहू एवं अवधेश प्रजापति द्वारा तैयार की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण दिनेश वर्मा, कोमल बरनवाल, पूनम शर्मा, अर्चना सिंह, श्वेता, श्रेया, निशा, अंकिता, विकास सोनकर, सूरज, सुधीर, श्रेयांश, अब्दुल अजीज, आंचल उपाध्याय एवं सर्वेंद्र नाथ गौड़ सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। आगामी दो दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में विद्यार्थियों में तकनीक को लेकर जबरदस्त उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।











Post a Comment
0 Comments