आरोही सोलर के डायरेक्टर
रोहित सोनी ने रूद्राभिषेक कर की मंगल कामना
बस्ती, 27 अगस्त। पावन सावन माह के अवसर पर कड़र शिव मंदिर में ’आरोही सोलर के डायरेक्टर रोहित सोनी’ ने अपनी पत्नी संजना सोनी, माता-पिता, भाई-बन्धुओं एवं सहयोगियों के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जल, दूध एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया।
मंदिर परिसर ’हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस अवसर पर रोहित सोनी ने कहा, भगवान शिव केवल आराध्य देव ही नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, धैर्य और करुणा के प्रतीक हैं। सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए विशेष माना जाता है। इस पवित्र महीने में शिव आराधना और रुद्राभिषेक करने से मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष मिलता है।
मेरी कामना है कि भगवान भोलेनाथ सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखें और समाज में सुख, शांति, भाईचारा एवं समृद्धि का वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि ’सावन में परिवार और अपने सहयोगियों के साथ भगवान शिव की आराधना करना उनके लिए आस्था और आध्यात्मिक शांति का विशेष अवसर है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को सावन की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सबके मंगल की कामना की। इस अवसर पर पत्नी संजना सोनी, माता-पिता, भाई-बन्धु एवं सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार एवं समाज के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।












Post a Comment
0 Comments